महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: बस्ती में हरदीप पुरी का पुतला दहन, लक्ष्मी यादव ने साधा निशाना

बस्ती। गुरुवार को महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बस्ती में जोरदार विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता, विशेषकर महिलाएं, अत्यधिक प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि ने घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। महिलाओं के सामने परिवार चलाना चुनौती बन गया है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

लक्ष्मी यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध हमेशा मुखर रही है और आगे भी संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यह विरोध लोकतांत्रिक परंपराओं के तहत है और जब तक जनता को राहत नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम में शिमला, मंजू, आरती, नीलम, ज्योति, रेनू, सुंदरी, सुभागी, अनार, दुर्गावती, गुड्डी, कलावती, प्रियंका, विद्यावती, इंदु, मंजू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित में ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!