बस्ती – गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार को प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को समाप्त होगा | सामूहिक सहभोज 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को 12:00 बजे दिन में पूर्णाहुति के बाद होगा | उन्होंने कहा की नवरात्रि का सामूहिक संकल्प 18 मार्च 2026 दिन बुधवार को शाम 6:00 बजे मंदिर परिसर में होगा | नवरात्रि में नित्य प्रातः जप,यज्ञ एवं सायं काल 6:00 बजे से सत्संग (प्रज्ञा पुराण) का कार्यक्रम होगा | 27 मार्च को नवमी का हवन एवं 28 मार्च 2026 दसवीं को पूर्णाहुति एवं सामूहिक सहभोज (भंडारा) का कार्यक्रम होगा | उन्होंने समस्त जनपदवासियो से अपील किया की नित्य प्रातः जप,यज्ञ एवं सायंकाल सत्संग (प्रज्ञा पुराण) में सपरिवार इष्ट मित्रों सहित शक्तिपीठ पर पहुंचे |
