कप्तानगंज/बस्ती:
बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम खेमराजपुर के सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. जे.पी. त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इकाई प्रमुख डॉ. त्रिपाठी ने बढ़ते तापमान को देखते हुए किसानों को पेड़ी गन्ना फसल की समय से सिंचाई करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों के खेतों पर जाकर पेड़ी प्लांट का निरीक्षण किया और अधिक उत्पादन के लिए आवश्यक उपाय बताए। इस दौरान उन्होंने रोग एवं कीट नियंत्रण, दीमक से सुरक्षा, सिंचाई, गुड़ाई-निराई, उर्वरक प्रबंधन, बीज उपचार, भूमि शोधन, बुवाई की विधि और समय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने किसानों से कहा कि पेड़ी फसल पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यह कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली फसल है। साथ ही उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने पर जोर दिया, जिससे बेहतर पैदावार मिल सके।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजातियों जैसे 15023, 142010, 118, 13235, 17231 तथा पानी वाले क्षेत्रों के लिए 94184, 98014 की बुवाई करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास बीज उपलब्ध नहीं है, वे विभाग को सूचित करें ताकि समय से बीज उपलब्ध कराया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि गांव-गांव में कृषक गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। साथ ही किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई और सहफसली खेती अपनाने की सलाह दी गई, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी रंजीत सिंह, जोन प्रभारी जगबीर शाही, फील्ड सुपरवाइजर अजय सिंह, अनिल दुबे, आदित्य पांडे सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद
