नवप्रवर्तकों का सम्मान,केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल का जश्न

संत कबीर नगर,
केन्द्र सरकार के 11 वर्ष और प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के डी0पी0आर0सी0 भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवप्रवर्तकों हेतु नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवप्रवर्तकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उ‌द्घाटन मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला वि‌द्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, उपायुक्त उ‌द्योग राजकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैयालाल वर्मा, श्रीमती नीलम राय और श्रीमती निशा यादव ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के 25 नवप्रवर्तकों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान वुड क्राफ्ट के लिए इसरार अहमद, द्वितीय पुरस्कार हैंड क्राफ्ट के लिए गौसिया खातून और तृतीय पुरस्कार जानवरों हेतु झटका मशीन के लिए उमेश मौर्य को दिया गया। पांच सांत्वना पुरस्कार के रूप में लक्ष्मी वर्मा, श्रवण कुमार प्रजापति, रीता देवी, जन्नतुनिशा और दीनबंधु त्रिपाठी को दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में रूपए 8000, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, द्वितीय पुरस्कार के रूप में रूपए 5000, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह और तृतीय पुरस्कार के रूप में रूपए 3000, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में रूपए 2000 और प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनमानस के द्वारा किए गए नवाचार को प्रोत्साहित किया तथा असंगठित क्षेत्र के महिलाओं एवं किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाया। उपायुक्त उ‌द्योग राजकुमार शर्मा ने नवप्रवर्तकों के द्वारा किए गए नवाचार को दिशा देने के लिए CM युवा ऐप तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप हेतु जनमानस को जानकारी प्रदान की। वैज्ञानिक डॉ0 प्रकाश चंद्र, डॉ0 तरुण कुमार, अजीत कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन के द्वारा उन्नत कृषि मत्स्य पालन तथा वानिकी आदि के बारे में सभी को जानकारी प्रदान करके लोगों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर महेश मौर्या एंड पार्टी कलाकारों द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लोकगीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, विनोद अग्रहरि, सर्वजीत पासवान, जितेंद्र गुप्ता, राजाराम, सोमेश कुमार, कुंदन वर्मा, विवेक मिश्रा, डॉ0 मुकेश कुमार, रजनी वर्मा, उमेश यादव, दिनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!