बस्ती,
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, सदर तहसील स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
