विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, पासपोर्ट व नकदी बरामद


बस्ती,
जनपद बस्ती के थाना नगर पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 पासपोर्ट, 10 वीजा की छायाप्रति तथा 5000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2026 धारा 316(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त जहांगीर अंसारी पुत्र निजाम अंसारी निवासी अंसारी टोला, वार्ड नं. 31, नगर पालिका बगहा, थाना बगहा जनपद पश्चिम चम्पारन (बिहार) तथा प्रकाश में आए अभियुक्त आजाद अंसारी पुत्र नईम अंसारी निवासी अंसारी टोला, वार्ड नं. 30, नगर पालिका बगहा, थाना बगहा जनपद पश्चिम चम्पारन (बिहार) को 06 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे अक्सड़ा चौराहे से पहले गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त घनी आबादी वाले क्षेत्रों में किराए का कमरा लेकर फर्जी कार्यालय संचालित करते थे। वे विदेश भेजने के नाम पर पंपलेट छपवाकर लोगों को आकर्षित करते थे और प्रति व्यक्ति करीब 1.5 लाख रुपये व पासपोर्ट लेते थे। जब 8-10 लोगों का समूह तैयार हो जाता था तो उन्हें फर्जी वीजा के सहारे दिल्ली तक भेज दिया जाता था, जहां वीजा फर्जी पाए जाने पर लोगों को वापस कर दिया जाता था, जबकि आरोपी उनके पासपोर्ट लेकर फरार हो जाते थे।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा, कांस्टेबल साहब कुमार, हेड कांस्टेबल इरशाद खां, अभय उपाध्याय, शिवम यादव, कांस्टेबल चन्दन भारती, विजय यादव तथा सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह।
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!