बीआरसी एकेडमी रूधौली में आयोजित हुई रोबोटिक्स प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाए अभिनव प्रोजेक्ट


रूधौली। बीआरसी एकेडमी रूधौली में विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर बच्चों ने ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट, स्मार्ट डस्टबिन, सेंसर आधारित सॉयल मॉइश्चराइजर सहित कई उपयोगी प्रोजेक्ट तैयार कर अभिभावकों एवं अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली भी समझाई, जिसे देखकर सभी अभिभावक काफी प्रभावित हुए।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी ज्ञान को विकसित करना है। प्रदर्शनी के दौरान अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय की इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे नवाचारी प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!