“ब्राह्मण समाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं” — नवीन दूबे
बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष नवीन दूबे के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को तहरीर सौंपते हुए सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।


राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नवीन दूबे ने कहा कि राजकुमार भाटी द्वारा दिया गया बयान न केवल ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज विशेष के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित और भड़काऊ टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास न करे।
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे लोगों में पं. मुन्ना शास्त्री, बृजेश शुक्ल, मीडिया प्रभारी सौरभ दूबे, आलोक पाण्डेय, उपेन्द्र शुक्ल, अंकित त्रिपाठी, शिवम जायसवाल, विनय तिवारी, योगेश पाण्डेय, ओम प्रकाश ओझा, हृदयनारायण दूबे, विशाल पाण्डेय, जय पाण्डेय, अनुराग शुक्ला, नितिन दुबे, दिव्यांशु दुबे, प्रियांशु त्रिपाठी तथा स्वर्ण शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी पांडेय सहित राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे।
