बस्ती। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुबौलिया के तत्वावधान में शनिवार को विशेश्वरगंज बाजार, रामजानकी रोड, दुबौलिया में “ग्रेट निकोबार को बचाना है, कॉर्पोरेट लूट को रोकना है” थीम पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और जनहित के मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया।
अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित परियोजनाओं से प्राकृतिक संसाधनों, जैव विविधता और वहां निवास करने वाली जनजातियों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो सकता है। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और प्रकृति की रक्षा के लिए इस अभियान को जनसमर्थन मिलना आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, नरदेश्वर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, अमरदेव सिंह, प्रेम सागर पाठक, वीरेंद्र सिंह, जगदंबा यादव, राधेश्याम द्विवेदी, कृपाशंकर, रमेश सिंह, सत्यदेव सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिनाथ द्विवेदी ने किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और देश की प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आकर इस जनअभियान का हिस्सा बनना चाहिए।
हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रेट निकोबार संरक्षण के समर्थन में अपने हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।
