बस्ती। हरैया विकासखंड के ग्राम पंचायत जोगापुर के देवनाथपुर में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान गौमाता को गुड़ एवं लाई खिलाकर उनके संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ मुनि दुबे, तहसील अध्यक्ष राजित राम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरैया राहुल शास्त्री, राजेश कुमार पांडे, मारुत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, सनातन आस्था और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गौमाता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया।
