सीडीए की निदेशिका को मिला यह सम्मान

सीडीए की निदेशिका को मिला यह सम्मान

बस्ती/सी.डी.ए. एकेडमी की प्रबंध निदेशक डॉ. अरुणा सिंह पाल को “नारी शक्ति सम्मान – प्रथमा 2025” व बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड से सम्मानित किया गया
शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहीं सी.डी.ए. एकेडमी की प्रबंध निदेशक डाॅ. अरुणा सिंह पाल को प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से “नारी शक्ति सम्मान – प्रथमा 2025” से डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) बस्ती श्री दिनेश कुमार पी द्वारा सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें सामाजिक upliftment, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. अरुणा सिंह पाल वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में सी.डी.ए. एकेडमी ने न केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाएँ उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. अरुणा सिंह पाल ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं का है जो अपने सपनों को साकार करने की दिशा में निडर होकर कार्य कर रही हैं।”

सी.डी.ए.एकेडमी परिवार इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. अरुणा सिंह पाल जी को हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!