नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार________
संत कबीर नगर 07 मई 2025,
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 15/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता कोके उर्फ रामसुभग पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी कैथवलिया टोला धुसुकपुरवा थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को आज दिनाँक 07.05.2025 को हनुमान मन्दिर धुसुकपुरवा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 17.01.2025 को थाना बेलहरकला पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के दिनाँक 17.01.2025 को शादी का झांसा देकर घर से भगा जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 राधेश्याम, उ0नि0 श्री प्रमेश मिश्रा, का0 लक्ष्मीकान्त तिवारी, का0 प्रदीप कुमार साह ।
