मोटर दुर्घटना से सम्बंधित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण- पीठासीन अधिकारी_____

मोटर दुर्घटना से सम्बंधित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण- पीठासीन अधिकारी_____

संत कबीर नगर

संत कबीर नगर 07 मई 2025, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 मई 2025 के तैयारियों के बावत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री विश्वनाथ ने प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी के साथ बैठक आहुत किया। पीठासीन अधिकारी विश्वनाथ द्वारा बताया गया कि मोटर दुर्घटना वादों के ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकतें हैं उनको चिन्हित करके आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक निस्तारण हेतु पक्षकारों को 10 मई 2025 को उपस्थित होने के बावत नोटिस तामिला कराई जा रही है। पीठासीन अधिकारी ने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण समाधान का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। इस अवसर पर बीमा कंपनियों के अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!