ऑपरेशन कन्विक्शन: संतकबीरनगर पुलिस की प्रभावी पैरवी का परिणाम

संत कबीर नगर 04 सितंबर2025
संतकबीरनगर पुलिस ने “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत मारपीट के एक मामले में प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि और 3000 रुपये के अर्थदंड से दंडित करवाया है।
दिनांक 15 जून 2003 को वादी श्री प्रहलाद ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर सूचना दी कि अभियुक्त अर्जुन ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। इस मामले में थाना स्थानीय पर एनसीआर 217/2003 धारा 323/504 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 पी0पी0 मिश्र द्वारा सम्पादित की गई थी। न्यायालय-जे0एम0 जनपद संतकबीरनगर द्वारा अभियुक्त अर्जुन को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि और 3000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। जुर्माना अदा न करने पर अभियुक्त को 05 दिवस का सादा कारावास की सजा भुगतनी होगी। ऑपरेशन कन्विक्शन की सफलता संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!