सेवायोजित शिक्षकों के हित मे सरकार ,सदन से लेकर उच्चतम न्यायालय तक जारी रहेगा संघर्ष “भावुक”


बस्ती/उक्त विचार शिक्षाविद, समाजसेवी, राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक ने शिक्षकों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बस्ती में व्यक्त किया। श्री भावुक ने आगे कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा 1सितंबर 2025 को जो आदेश जारी किया गया है टीईटी को लेकर उसके लिए हमें सजग रहना चाहिए ।माननीय न्यायालय के फैसले पर कानूनविदों द्वारा हमारे संगठन की तरफ से उसे पर अध्ययन किया जा रहा है । जरूरत पड़ा तो हम पुनः उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे और माननीय न्यायालय से निवेदन करेंगे की 29 जुलाई 2011 एन सी टी ई के जारी गाइडलाइन के पूर्व नियुक्त शिक्षक जो पूर्व के सभी शर्तों को पूर्ण करते थे उन पर टीईटी परीक्षा न लागू किया जाए। क्योंकि संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार कोई भी नया कानून या शासनादेश पारित होने के दिनांक से प्रभावित होता है जिसमें आप सभी शिक्षक जो टीईटी परीक्षा के पूर्व नियुक्त हैं ।उनको टीईटी से मुक्त रखा जाना चाहिए ,उनकी सेवा तथा प्रमोशन जारी रहना चाहिए । इसके लिए हमारा संगठन राष्ट्र के निर्माता शिक्षकों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है ,जरूरत पड़ने पर शिक्षा मंत्री सामाजिक संगठनों अन्य शिक्षक संगठनों को साथ लेकर के सरकार से वार्ता करके संवैधानिक व्यवस्था के तहत समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा। क्योंकि शिक्षकों ने राष्ट्र के निर्माण में अपने पूरे जीवन को खफा दिया ,उनके पढाये,छात्रगण
आईएएस, आईपीएस ,जज, डॉक्टर,वकील,खिलाड़ी उद्योगपति समाजसेवी, वैज्ञानिक ,अधिकारी शिक्षक, राजनेता व अन्य पदों पर पहुंचकर देश ही नहीं विदेशों में भारत के झंडे को लहरा रहे हैं ,आज उन शिक्षकों को परीक्षा देने की घड़ी आ गई है। उनके रोजी रोटी,प्रमोशन पर संकट आ गया । जिन गुरुओं का स्थान हमारे भारतीय समाज में भगवान से भी ऊपर है आज वह बेबस हुआ लाचार होकर के अपने भविष्य को अंधकारमय देख रहे हैं ,लेकिन इसे होने नहीं दिया जाएगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता उदय प्रताप सिंह ने शिक्षकों के लड़ाई के लिए हर संभव सहयोग के साथ ही साथ उनके कदम से कदम मिलाकर संघर्ष में साथ रहने का आश्वासन दिया। इस प्रकार शिक्षक नेता, पूर्व छात्र नेता साकेत महाविद्यालय फैजाबाद नागेंद्र चौधरी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की गुरुओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर परअनेकों शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!