अयोध्या। अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार अजय अरोड़ा (सहारा न्यूज) के निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अजय अरोड़ा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपने निष्पक्ष तथा निर्भीक लेखन के लिए जाने जाते थे उनके निधन पर आशुतोष पाठक TV9, निमिष गोस्वामी News 18 सर्वेश श्रीवास्तव न्यूज 18 लोकल
सत्य प्रकाश अमृत विचार
अपूर्व पाठक IBC 24
कई संगठनों एवं साथियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पत्रकारों ने कहा कि अजय अरोड़ा का जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
अयोध्या के पत्रकार समुदाय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
