सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
बस्ती- आज अखिलेश कुमार सिंह मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती व संजीव त्यागी पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा जनपद बस्ती में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के दिनांक 09.09.2025 को प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत संयुक्त रुप से कार्यक्रम स्थल बसहवा थाना नगर जनपद बस्ती का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिया गया । निरीक्षण के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन को सफल सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में डयूटी पर लगाये गये संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी व पुलिस अन्य विभाग के अधि0 कर्म0गण मौजूद रहे
