नवरात्रि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत शहर क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त किया गया


बस्ती – जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सीडीओ बस्ती क्षेत्राधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी हरैया व भारी पुलिस बल के साथ नवरात्रि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैदल गस्त की गई। इस दौरान पूजा पंडालों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय जनता और आयोजकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया और सुरक्षा का एहसास कराया गया। आयोजकों से अपील है कि वे शासन के नियमों का पालन करें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पूजा समितियों के आयोजकों से मुलाकात कर पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन के इंतजामों की समीक्षा की। साथ ही स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पूजा समिति के आयोजकों को बताया गया कि वे पंडालों में सीसीटीवी अग्निशमन उपकरण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस दौरान राजस्व व पुलिस विभाग के संबधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!