एक वृक्ष लगाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयन्ती मनाया गया


सन्त कबीर नगर – कांटे मंडल के असनहरा बूथ संख्या 188 मां समय महारानी मन्दिर चंगेरा मंगेरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने एक सागौन का पेड़ लगाया शैलेश कुमार राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एकात्म मानववाद’ के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज मां समय महारानी मन्दिर चंगेरा मंगेरा में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा संगठन और भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु समर्पित रहा अंत्योदय’ का उनका चिंतन हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने की सदैव प्रेरणा देता रहेगा इस अवसर पर मंडल मंत्री संदीप गुप्ता बूथ अध्यक्ष सरोजा राजभर अर्जुन सिंह समय महारानी मन्दिर चंगेरा मंगेरा पुजारी रामधनी दास महाराज सन्जू आदि दर्जनों लोग रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!