गैंग बनाकर वाहनो से डीजल चोरी करने वाले चार युवकों को किया गिरफ्तार


बस्ती – थाना छावनी पुलिस द्वारा गैंग बनाकर वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के चार अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों यथा क्रमशः 1. मिन्टू उर्फ दिवेन्द्र शेखर पुत्र राज कुमार शर्मा निवासी भटपुरवा थाना भीटी जनपद अम्बेडकर नगर 2. राकेश कुमार गुप्ता पुत्र मखौड़ी गुप्ता सा० नगराबदली थाना छावनी जनपद बस्ती 3. अतुल पटेल पुत्र रुकुमकेश वर्मा सा० सारंगपुर बलिनाव थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर 4. अतुल वर्मा पुत्र रामजी वर्मा सा० आनापुर सरैया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को भिन्न-भिन्न स्थानो से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है थाना छावनी पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 287/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में उक्त अभियुक्तगण वांछित थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार इनाम की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!