बस्ती, 22 मई 2026। थाना हरैया पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के प्रयास की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना हरैया में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विपुल, संजीत, अभिषेक और शाहबान को मुखबिर की सूचना पर संसारीपुर से त्रिलोकपुर तिवारी मार्ग स्थित खैरी ओझा मोड़ से शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं छोटू उर्फ विक्रम और मन्टू उर्फ रजनीश को रजौली मोड़ से सुबह करीब 4:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
प्रेम प्रसंग बना हमले की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि घायल नीरज पुत्र रामानंद निवासी ग्राम छपिया थाना पैकोलिया का एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी युवती के संपर्क में आरोपी विपुल भी आ गया था। नीरज और युवती के संबंधों की जानकारी होने पर विपुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया गया कि 24/25 अप्रैल 2026 की रात आरोपियों ने नीरज को घेरकर बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। हालत गंभीर होने पर नीरज को पहले सीएचसी हर्रैया, फिर जिला अस्पताल बस्ती और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां वह कई दिनों तक अचेतावस्था में भर्ती रहा। वर्तमान में वह घर लौट आया है लेकिन अभी भी उपचाराधीन है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- विपुल पुत्र नन्दुलाल निवासी लबदहा थाना हर्रैया
- संजीत पुत्र प्रेम कन्नौजिया निवासी लबदहा थाना हर्रैया
- अभिषेक पुत्र घनश्याम गौतम निवासी त्रिलोकपुर थाना हर्रैया
- शाहबान पुत्र मोहम्मद सत्तार निवासी त्रिलोकपुर थाना हर्रैया
- छोटू उर्फ विक्रम पुत्र विनोद निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया
- मन्टू उर्फ रजनीश पुत्र रामजनम निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया
बरामदगी
- एक अदद लोहे की रॉड
- एक अदद लकड़ी का डंडा
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव, उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, सुरेंद्र यादव, इन्द्रेश यादव सहित एसओजी और सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
