बस्ती पुलिस का रात्रि चेकिंग अभियान, 146 वाहनों का चालान

बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर गुरुवार देर रात जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में रात 10 बजे से 12 बजे तक शहर के मालवीय तिराहा, दक्षिण दरवाजा, बड़ेबन और रोडवेज तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, स्टंट करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले तथा बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 146 वाहनों का चालान करते हुए ₹1,74,500 का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!