बस्ती। थाना नगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना नगर में मु0अ0सं0-104/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी रिंकू पुत्र बलराम निवासी नया पुरवा (उमरा), थाना सिंघाई जनपद लखीमपुर खीरी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी दिनांक 28 मई 2026 को की गई। आरोपी की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 श्याम सुन्दर, हे0का0 उमेश चन्द्र राय तथा म0का0 जया प्रजापति थाना नगर जनपद बस्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
