विकसित भारत कॉन्क्लेव’ में शिशिर बजाज को ‘महाराष्ट्र के गौरव’ सम्मान

रुधौली बस्ती । बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र के गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सामान मिलने पर बजाज चीनी मिल रुधौली के अधिकारियों कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई दी है मंगलवार कोनई दिल्ली हयात रीजेंसी में आयोजित ‘विकसित भारत कॉन्क्लेव’ के दौरान प्रतिष्ठित कॉफी टेबल बुक “महाराष्ट्र के गौरव” का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों और देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।कॉफी टेबल बुक के विशेष संस्करण में श्री शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर नौ पृष्ठों का विस्तृत आलेख प्रकाशित किया गया है। इसमें संस्थापक श्री जमनालाल बजाज की राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने में श्री शिशिर बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत उल्लेख किया गया है।श्री शिशिर बजाज के नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दो चीनी मिलों से बढ़कर चौदह चीनी मिलों तथा एक डिस्टिलरी से बढ़कर छह डिस्टिलरी तक विस्तार किया। कंपनी आज देश की अग्रणी एकीकृत चीनी एवं एथेनॉल उत्पादक कंपनियों में शामिल है तथा भारत की जैव ईंधन नीति और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समूह ने ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार किया। वर्तमान में समूह के चेयरमैन श्री कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद एवं विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी एचआर हेड नरेंद्र कुमार शुक्ला केपी सिंह दिनेश चौधरी गगन पांडे आदि ने यह सामान मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!