बस्ती। प्रमुख प्रतिनिधि विकासखंड बहादुरपुर शैलेंद्र दुबे के छोटे भाई एवं समाजसेवी जितेंद्र दुबे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल, मिष्ठान एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके साथ आत्मीय समय भी बिताया।
जितेंद्र दुबे ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित करना सबसे बड़ा सौभाग्य है। वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
इस सेवा कार्य में प्रधान अन्नू पटेल, विभोर पाठक, आदित्य त्रिपाठी, शशांक सूर्यवंशी, विशाल तिवारी, सौरभ दुबे, अतुल सिंह, सौरभ पांडेय, उत्कर्ष दुबे सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में सेवा और संवेदना का संदेश दिया।
