आनन्दधर द्विवेदी
बस्ती। विश्व हिंदू परिषद के मंदिर अर्चक-पुरोहित संपर्क विभाग द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्रृगीनारी मंदिर में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर में अपने पदवेश (जूते-चप्पल) व्यवस्थित रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत मंदिर अर्चक-पुरोहित संपर्क प्रमुख दिनेश मिश्रा ने कहा कि “सनातन की आत्मा मठ और मंदिर हैं। यहीं से सनातन धर्म के विभिन्न आयाम संचालित होते हैं। विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य मंदिरों को जागृत एवं व्यवस्थित करना तथा मंदिर आधारित शिक्षण, चिकित्सा, व्यायामशाला, गौशाला सहित अन्य सेवा गतिविधियों को पुनर्स्थापित करना है।”इस अवसर पर राजेश पाठक, प्रदीप पांडेय, नकुल वर्मा, बिरजू कुमावत, रमेश पांडेय, आचार्य योगेंद्रनाथ पांडेय, लवकुश, वीरेंद्र पारिक, अमित त्रिवेदी, भीम शंकर, संचित राम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता कर सेवा कार्यों में योगदान दिया।
